पोल खुली: बांग्लादेशी छक्के क्यों नहीं मार पाते हैं!




बांग्लादेशी छक्के क्यों नहीं मार पाते हैं। बात तो सोचने की है। बांग्लादेश ने अब तक 178 T20 के मैच खेले हैं और कुल 697 छक्के मारे हैं। यानी एक मैच में चार छक्कों का औसत। उनके लिए सबसे ज़्यादा छक्के महमूदल्लाह ने 77 मारे हैं जिसके लिये उन्होंने 129 मैच खेले हैं। अब इसके मुक़ाबले हमारे सूर्यकुमार यादव ही 70 मैचों में अब तक 139 छक्के जड़ चुके हैं। अभी जो टीम इंडिया के साथ T20 सीरीज जो बांग्लादेश खेल रही हैं, उसमें पहले दो मैचों में उन्होंने सिर्फ़ आठ छक्के मारे हैं। इतने छक्के तो हमारे नीतीश कुमार रेड्डी ने अकेले ही उड़ा दिये हैं। ऐसे में बांग्लादेश के असिस्टेंट कोच निक पोथस कहते हैं कि बांग्लादेशियों की क़द काठी ऐसे नहीं होते कि वो छक्के मार सकें। पोथस का कहना है कि अगर बल्लेबाज़ 90 या 100 किलो का होगा तो यकीनन वो ज़्यादा छक्के मार सकेगा। पर अगर बल्लेबाज़ सिर्फ़ 65 किलो का होगा तो उसे छक्के मारने में दिक़्क़त होगी। वैसे क्रिकेटराशि को इस बात में दम नहीं लगती। रिंकु सिंह कौन बहुत लंबे चौड़े हैं। पर देखिए रिंकु भैया क्या छक्के उड़ाते हैं।