Suryakumar Yadav को हंसाने वाली पिक्चर क्यों अच्छी लगती हैं?




हम और आप जब बैठते हैं तो बात होती है कौन सा है हमारा फेवरेट सीन, कौन फेवरेट एक्टर हैं, कौन हेरोइन और कौन सी पिक्चर हमें सबसे ज़्यादा पसंद है। तो क्या ये जानने का मन नहीं करता कि हमारे क्रिकेटर्स की फेवरेट मूवी कौन सी है। तो चलिए शुरू करते हैं क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों से और कौन सी पिक्चर उनकी फेवरेट पिक्चर हैं। कप्तान Rohit Sharma (रोहित शर्मा)। Rohit Sharma (रोहित शर्मा) को Shah Rukh Khan (शाहरुख़ ख़ान) की Baazigar (बाज़ीगर) पिक्चर सबसे अच्छी लगती है। Baazigar (बाज़ीगर) के बाद ना जाने कितने पिक्चर Shah Rukh Khan (शाहरुख़ ख़ान) ने की है, एक से बढ़कर एक हिट, पर Rohit Sharma (रोहित शर्मा) को अभी भी Baazigar (बाज़ीगर) सबसे अच्छी लगती है। Virat Kohli (विराट कोहली)। इसका जवाब बता पाना तो आसान होना चाहिए। साफ़ है उन्हें वहीं पिक्चर सबसे अच्छी लगती होगी जिसमें उनकी पत्नी Anushka Sharma (अनुष्का शर्मा) ने काम किया हो। और बात है भी बिलकुल सही। Virat Kohli (विराट कोहली) को Anushka Sharma (अनुष्का शर्मा) की “Ae Dil Hai Mushkil (ऐ दिल है मुश्किल)” सबसे ज़्यादा अच्छी लगती है।  पूरी दुनिया Virat Kohli (विराट कोहली) की दीवानी है पर Virat Kohli (विराट कोहली) Anushka Sharma (अनुष्का शर्मा) पर लट्टू हैं। अब चलिए बात करें टीम के दो ओपनर: Yashasvi Jaiswal (यशसवी जायसवाल) और Shubman Gill (शुबमन गिल) की। Yashasvi Jaiswal (यशसवी जायसवाल) को MS Dhoni : The Untold Story सबसे पसंद है।  ये धोनी (Dhoni) की बायोपिक है और Yashasvi Jaiswal (यशसवी जायसवाल) इस पिक्चर को ना जाने कितनी बार देख चुके हैं। अपने पंजाब (Punjab) के पुतर, Shubman Gill (शुबमन गिल)।  Shubman Gill (शुबमन गिल) की पसंद बिलकुल बच्चों की है। उन्हें Spider-Man (स्पाइडर-मैन) बहुत पसंद है। अगला नंबर Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) का। Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) को हंसाने वाली पिक्चरें सबसे ज़्यादा अच्छी लगती हैं। उनकी फ़ेहरिस्त में एक नहीं तीन नाम हैं:  Andaz Apna Apna (अंदाज़ अपना अपना), Chupke Chupke (चुपके चुपके) और Hera Pheri (हेरा फेरी)। उन्हें तो "Andaz Apna Apna (अंदाज़ अपना अपना) " का एक डायोलॉग तक रटा हुआ है। ये Aamir Khan (आमिर खान) का वो सीन है जब गलती से बेटी के बजाई बाप किडनैप कर लिया जाता है। Aamir Khan (आमिर खान) कहते हैं, नया है क्या। हमारे विकेटकीपर ऋषभ पंत। Rishabh Pant (ऋषभ पंत) के पिता (Rajendra Pant) राजेंद्र पंत का देहांत सिर्फ़ 53 साल की उम्र में 2017 में हो गया था। शायद यही वजह है कि Rishabh Pant (ऋषभ पंत) को Amitabh Bachchan (अमिताभ बच्‍चन) और Hema Malini (हेमा मालिनी) की Baghban (बाग़बान) पिक्चर बहुत पसंद है। इसमें माँ बाप और बच्चों की दूरियाँ बयान की गई हैं। ऑलराउंडर में Rinku Singh (रिंकू सिंह) की बात करें। Rinku Singh (रिंकू सिंह) Kolkata Knight Riders (कोलकाता नाईट राइडर्स) के लिये खेलते हैं। तो साफ़ है Shah Rukh Khan (शाहरुख़ ख़ान) की ही कोई पिक्चर उन्हें ख़ासी पसंद होगी। Rinku Singh (रिंकू सिंह) को वाक़ई Shah Rukh Khan (शाहरुख़ ख़ान) की हाल फ़िलहाल की एक पिक्चर बहुत पसंद है। इस पिक्चर का नाम Jawan (जवान) है। चलिए अब गेंदबाज़ों पर आते हैं। Jasprit Bumrah (जसप्रीत बुमराह) की पसंदीदा पिक्चर कौन सी है? Jasprit Bumrah (जसप्रीत बुमराह) कहते हैं: Pele: Birth of a Legend. यानी फुटबॉल की दुनिया के बेताज बादशाह रहे Pelé (पेले) की बायोपिक। Mohammed Siraj (मोहम्मद सिराज) को Baahubali (बाहुबली) बहुत पसंद है। और Ravindra Jadeja (रविन्द्र जडेजा) को? Dilwale Dulhania Le Jayenge (दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे)। Ravindra Jadeja (रविन्द्र जडेजा) के स्पिन के साथी, ख़ासकर टेस्ट मैचों में, Ravichandran Ashwin (रविचंद्रन अश्विन) की सबसे पसंदीदा पिक्चर है 3 Idiots (थ्री ईडियट्स)। आपका मन कर रहा होगा ना की जाने कि हमारे पुराने सितारों की सबसे पसंदीदा पिक्चर कौन सी है? तो हम पहले बात करते हैं Sachin Tendulkar (सचिन तेंदुलकर) और Virender Sehwag (वीरेन्द्र सहवाग) की। दोनों ODI क्रिकेट में पारी की शुरुआत भी करते थे। और क्रीज़ पर एक जैसे लगते भी थे। दोनों की पसंद की पिक्चर भी एक ही है: Sholay (शोले)। वीरू कहते हैं कि उन्हें तो Sholay (शोले) इस लिये पसंद है क्योंकि उसमें भी वीरू था। MS Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी) की सबसे पसंद की पिक्चर का नाम आप अनुमान नहीं लगा सकते। चेन्नई के हैं इसलिए उन्होंने ऐसी पिक्चर का नाम लिया जो तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री से है। इस फ़िल्म का नाम है Suriya’s Singham.