जब Rohit Sharma को मजबूरन 45 अंडे खाने पड़े थे




अपने पसींदीदा क्रिकेटर के बारे में हमें क्या नहीं मालूम। हमें मालूम है कि Rohit Sharma (रोहित शर्मा) को लोग हिट मैन के नाम से भी जानते हैं। उनकी जर्सी का नंबर 45 है। एक बार 2019 के वर्ल्ड कप (World Cup) में उन्होंने 5 शतक लगाये थे। और ODI क्रिकेट में उनके एक नहीं, दो नहीं, तीन दोहरे शतक वग़ैरह वग़ैरह। पर इससे ज़्यादा Rohit Sharma (रोहित शर्मा) के बारे में आप क्या जानते हैं? चलिए आज Rohit Sharma (रोहित शर्मा) से जुड़ी कुछ ऐसी चटपटी बातें आपको बताते हैं जो आपको दिलस्चस्प लगेंगी। Rohit Sharma (रोहित शर्मा) को लोग मुंबई (Mumbai) को राजा कहते हैं पर Rohit Sharma (रोहित शर्मा) का जन्म असल में Nagpur (नागपुर) में हुआ था। Rohit Sharma (रोहित शर्मा) के पिता Gurunath Sharma (गुरूनाथ शर्मा) और माँ Purnima Sharma (पूर्णिमा शर्मा) के बारे में पहले बात कर लें। Rohit Sharma (रोहित शर्मा) के पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में केयरटेकर थे। उनको बाद में नौकरी से निकाल दिया गया था। घर में पैसे की बहुत तंगी थी। इसलिए परिवार का खर्च चलना मुश्किल था। Rohit Sharma (रोहित शर्मा) को इसलिए उनके दादा दादी के पास भेज दिया गया था। शुरुआत के कुछ साल रोहित के उनके पास ही निकले। लेकिन छोटी सी उम्र में ही Rohit Sharma (रोहित शर्मा) का क्रिकेट (Cricket) में नाम होना शुरू हो गया था। उनको क्रिकेट मैच खेलने के पैसे मिलने लगे थे। उन पैसों से घर का काफ़ी खर्च चलता था। जब कहीं Rohit Sharma (रोहित शर्मा) को पैसे नहीं मिलते थे, कोई चीटिंग होती थी, तो उनके पिता उससे झगड़ा करने पहुँच जाते थे। 150 रुपये तक के लिए Gurunath Sharma (गुरूनाथ शर्मा) किसी से भी उलझ जाते थे। Rohit Sharma (रोहित शर्मा) की माँ Purnima Sharma (पूर्णिमा शर्मा) असल हैं वैज़ाग से, यानी Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) से। इसलिए रोहित तेलुगू भी अच्छी बोल लेते हैं। इस तरह एक नहीं चार भाषाएँ रोहित बोल सकते हैं। हिन्दी, इंगलिश, मराठी और तेलुगू। रोहित का क्या कोई भाई या बहन है। जी हाँ, रोहित के एक भाई हैं, उनसे छोटे हैं। उनका नाम Vishal Sharma (विशाल शर्मा)है। बिलकुल रोहित जैसे दिखते हैं। विशाल हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में काम करते थे। पर बाद में रोहित के कहने से उन्होंने वो सब कुछ छोड़ दिया। अब वो रोहित की अकैडमी सिंगापुर और इंडिया में चलाते हैं। वो मीडिया से और कैमरे से अपने को दूर ही रखते हैं। वो शादी शुदा है है और उनकी शादी Dipali Shinde (दीपाली शिंदे) से 2017 में हुई थी। रोहित और विशाल, दोनों भाई एक दूसरे के काफ़ी क़रीब हैं। रोहित एक ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं और इसलिए वेजीटेरियन हैं। यानी रोहित पूरे शाकाहारी हैं। फिर भी रोहित को अंडे खाने का बहुत शौक़ है। एक बार उनके दोस्त ने उन्हें 45 अंडे खाने का चैलेंज दिया। रोहित ने ये चैलेंज स्वीकार किया और 45 अंडे खा भी लिये। एक मज़े की बात आपको बतायें। रोहित शर्मा जब बड़े हो रहे थे तो वो Virender Sehwag (वीरेन्द्र सहवाग) के बहुत बड़े फैन थे। एक बार वो स्कूल बंक करके भी गये थे क्योंकि उनको Virender Sehwag (वीरेन्द्र सहवाग) को खेलते देखना था। फिर आपको ये तो मालूम ही है कि रोहित को भूलने का बहुत शौक़ है। पर रोहित की एक और पसंद कम ही लोगों को मालूम है। रोहित को सोने की बहुत आदत है। और चलिए अब आपको रोहित की पत्नी Ritika Sajdeh (रितिका सजदेह) के बारे में बताते हैं। Ritika Sajdeh (रितिका सजदेह) अपने भाई बंटी सजदेह के साथ एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी चलाती थी। रोहित भी उनके क्लाइंट थे। रितिका नेVirat Kohli (विराट कोहली) का भी अकाउंट तीन साल चलाया था। एक मज़ेदार बात ये है कि Ritika Sajdeh (रितिका सजदेह) Yuvraj Singh (युवराज सिंह) की बहन भी हैं। Yuvraj Singh (युवराज सिंह) की सगी बहन नहीं, बल्कि मुँह बोली बहन।