IPL2024: Lucknow Super Giants (LSG)के मयंक यादव ने कृष्ण भक्ति में ये सब कुछ छोड़ दिया है!




मयंक यादव (Mayank Yadav) नाम तो सुना ही होगा लेकिन ये नहीं सुना होगा की मयंक बेहद धार्मिक व्यक्ति है। भगवान कृष्ण में उनकी बड़ी आस्था है। 21 साल के इस लड़के में प्रभु की है। 2 साल हो गए है जब से मयंक भगवान कृष्ण के भक्त हो गए है, लेकिन भक्ति में उन्होंने सन्यास नहीं लिया। बस भक्ति में उन्होंने अपने में एक नई शक्ति पाई है। उनकी माँ ममता बताती है की मयंक उनसे कहते है की माँ चिंता ना करो, मैं जो कुछ कर रहा हूँ ठीक कर रहा हूँ। ये मेरे दिल और मेरे दिमाग को सूट कर रहा है। भगवान कृष्ण में भक्ति के रहते मयंक ने मीट वगैरह यानी नॉन वेजिटेरियन खाना छोड़ दिया है। एक वेजिटेरियन फास्ट बॉलर ये अपने आप में सोचने का विषय है। अमूमन माना जाता है कि वेजिटेरियन फास्ट बॉलर लंबे नहीं चलते हैं पर मयंक अपनी माँ से कहते हैं कि जब से मैं वेजिटेरियन हुआ हूँ, मेरे में एक नई शक्ति का संचार हो गया है और वेजिटेरियन भी ऐसे वैसे नहीं। आप सुनेंगे तो ताज्जुब में पढ़ जाएंगे। बस दाल रोटी ही उन्हें बहुत अच्छी लगती है। हालांकि चावल और वेग्गीस भी वो खाते हैं। तो ये है मयंक का सीक्रेट।